Posts

सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, युवक की मौके पर मौत

Image
कोलारस।कोलारस थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फोरलेन बाईपास स्थित जय मां चाट भंडार के पास सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवार युवक को शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी । हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साखनौर गांव निवासी उपेंद्र लोधी पुत्र नीरज लोधी उम्र 21 साल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक उपेंद्र सोमवार को अपने घर से बाइक लेकर शिवपुरी दवा लेने जाने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान वह कोलारस फोरलेन हाइवे बाईपास क्षेत्र में स्थित जय मां चाट भंडार के पास सड़क क्रॉस कर रहा था। तभी शिवपुरी की ओर से गुना जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक समेत उसे अपनी चपेट में ले लिया । टक्कर इतनी जोरदार थी कि उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन रोक दिया। बताया गया है कि चालक ने ही पुलिस और हाईवे एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सरजापुर गांव में 40 किलो हरा गांजा जब्त, पुलिस ने बाड़े में उगते पौधों को उखाड़ा, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज।

कोलारस। एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोलारस थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति व कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में कोलारस पुलिस ने ग्राम सरजापुर में दबिश देकर एक घर के बाड़े में अवैध रूप से उगाए गए गांजे के 9 हरे-भरे बड़े पौधे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे के पौधों का कुल वजन 40 किलो 250 ग्राम और अनुमानित कीमत लगभग 40,000 बताई गई है। टीआई पुनीत बाजपेयी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सरजापुर में एक बाड़े में गांजे के बड़े-बड़े पौधे लगाए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम सरजापुर स्थित सुआलाल यादव के बाड़े पर छापा मारा। मौके पर पुलिस को गांजे के लहलाते पौधे मिले, जिन्हें विधिवत उखाड़कर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी सुआलाल यादव पुत्र स्व. रत्ना यादव, निवासी ग्राम सरजापुर थाना कोलारस के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। कार्रवाई में टीआई पुनीत बाजपेयी, बबलेश कुमार, सावित्री लकड़ा, अमृतलाल भिलाला, गु...